Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जशपुर में आकार लेने लगा 3147 करोड़ का भारतमाला परियोजना फोरलेन सड़क से छह घंटे में पूरा होगा जशपुर से रायपुर का सफर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
विकास को मिलेगी नई उंचाई,पर्यटकों की पहुंच होगी आसान

जशपुरनगर / जशपुर जिले में महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब साकार रूप लेने लगा है। इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से जशपुर से प्रदेश की राजधानी रायपुर  का सफर महज 6 घंटे में सिमट जाएगा। इससे जिले का सड़क मार्ग से संपर्क रायपुर के साथ न्यायधानी बिलासपुर,उर्जाधानी कोरबा के साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बेहतर हो सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार की यह महत्वकांक्षी परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। निर्माणाधीन कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 707 किलोमीटर बताई गई है। इसमें लगभग 104 किलोमीटर सड़क जशपुर जिले से हो कर गुजरेगी। इसके निर्माण से रायपुर से धनबाद के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। साथ ही पत्थलगांव, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।
राजधानी रायपुर पहुंचना होगा आसान
वर्तमान में जशपुर जिले से राजधानी रायपुर पहुंचने में यात्रियों को लंबा समय लग रहा है। इकोनॉमिक कॉरिडोर से संपर्क और मार्ग की परिस्थितियों के आधार पर यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। उपलब्ध परियोजना संबंधी जानकारी में यात्रा अवधि को लगभग 14 घंटे से घटाकर 8 से 9 घंटे करने का लक्ष्य बताया गया है। वहीं, जशपुर से रायपुर की यात्रा महज 5 से 6 घंटे में पूरी होने की संभावना को लेकर भी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
इस कॉरिडोर का लाभ केवल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। बेहतर सड़क नेटवर्क से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, व्यापारियों को माल परिवहन और आम नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जरूरी सेवाओं के लिए बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। पत्थलगांव और जशपुर क्षेत्र के लिए यह संपर्क औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार में भी सहायक हो सकता है।
आधुनिक सुविधाओं से होगा सड़क नेटवर्क मजबूत
परियोजना के तहत यातायात को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंडरपास, वाहन अंडरपास तथा वन्यजीवों की आवाजाही के अनुकूल संरचनाओं जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य सड़क यातायात को सुचारु बनाने के साथ स्थानीय आवागमन और वन्यजीवों की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखना है।
जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति
बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होता है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर जशपुर जिले को व्यापक सड़क नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। परियोजना के संबंधित हिस्सों के निर्माण और संचालन के साथ जिलेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।
तीन साल में जिले ने छूआ विकास की नई ऊंचाई
  उल्लेखनिय है कि बुनियादी सुविधा के विकास में बीते लगभग तीन साल में जशपुर जिले ने विकास की नई ऊंचाईयों का छुआ है। भारतमाला परियोजना के साथ ही जिले में कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य भी द्रुतगति से शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयास से लोहरदग्गा से धरमजयगढ़ तक रेल लाईन निर्माण को स्वीकृति देते हुए,इसे केंद्रीय गजट में प्रकाशित कर दिया है। इस रेल लाईन की मांग जिलेवासी दशकों से कर रहे थे। इसके अतिरिक्त जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गंभीर आपराधिक और वित्तीय मामलों में घिरे तीन शिक्षक निलंबित….एक प्रधान पाठक को हत्या के प्रयास के मामले में सजा, दो शिक्षक क्रिप्टोकरेंसी और शेयर मार्केट से जुड़े कथित वित्तीय अपराधों में आरोपी; जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

WhatsApp