Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रिफाइनरी फैक्ट्री की मजदूर कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

दोपहर में ड्यूटी के बाद कमरे में गया था युवक, शाम को बंद दरवाजा खोलने पर मिला शव; आत्महत्या के कारणों का पता नहीं….
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी फैक्ट्री की मजदूर कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में काम करने वाले श्रमिकों के बीच हड़कंप मच गया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
मृतक की पहचान अभिमन्यु शाह (22), पिता संपत शाह, निवासी ग्राम भेखपूर्वा, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है। वह मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर काम करता था और फैक्ट्री परिसर में स्थित मजदूर कॉलोनी के एक कमरे में रहता था।
जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को अभिमन्यु ने दोपहर करीब एक बजे तक ड्यूटी की। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर दो बजे से उसकी दोबारा ड्यूटी थी, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। शाम करीब पांच बजे उसके साथ काम करने वाला एक व्यक्ति उसे देखने कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने इसकी सूचना फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों को दी।
इसके बाद किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर अभिमन्यु गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। उसे नीचे उतारकर तत्काल एंबुलेंस से अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गंभीर आपराधिक और वित्तीय मामलों में घिरे तीन शिक्षक निलंबित….एक प्रधान पाठक को हत्या के प्रयास के मामले में सजा, दो शिक्षक क्रिप्टोकरेंसी और शेयर मार्केट से जुड़े कथित वित्तीय अपराधों में आरोपी; जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

WhatsApp