Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखपति दीदियों के सशक्तिकरण के लिए विभागीय अभिसरण बैठकों की शुरुआत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
28 अक्टूबर तक सभी महिला आजीविका क्लस्टर संगठनों में होगा आयोजन’
विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़कर आय बढ़ाएंगी ग्रामीण महिलाएं


अम्बिकापुर /
सरगुजा जिले में लखपति दीदियों की आय बढ़ाने और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभागीय अभिसरण बैठकों की शुरुआत 22 अक्टूबर से हुई। कलेक्टर के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के सभी महिला आजीविका क्लस्टर संगठनों में 28 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

बैठक के पहले दिन कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, रेशम, स्वास्थ्य, आयुष एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लखपति दीदियों की जरूरतों और मांगों पर चर्चा की गई। इसके आधार पर कार्ययोजना तैयार कर पात्र महिलाओं को संबंधित विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Advertisement Box

कृषि एवं पशुपालन विभाग ने दी योजनाओं की जानकारी
कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेती बचाओ अभियान, स्वास्थ्य धारा समृद्ध किसान एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी। महिलाओं को मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल चयन और संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में बताया गया। पशुपालन विभाग ने पशु बीमा योजना के लाभ एवं पात्रता की जानकारी देते हुए महिलाओं को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

उद्यानिकी एवं रेशम उत्पादन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर
उद्यानिकी विभाग ने फलदार पौधों के रोपण, बागवानी और विभागीय योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान एवं सब्सिडी की जानकारी दी। वहीं रेशम विभाग के अधिकारियों ने रेशम कीट पालन, कोकून उत्पादन और इससे आय अर्जित करने के अवसरों के बारे में बताया।

विभागीय समन्वय से महिलाओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ
बैठक में वीबी-जी राम जी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को अन्य विभागों की योजनाओं से जोड़ने पर चर्चा हुई। ग्रामीण विकास कार्यों और आजीविका गतिविधियों में समन्वय स्थापित कर महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य एवं आयुष सेवाओं के प्रति किया जागरूक
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत उपलब्ध निःशुल्क दवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी। साथ ही थायरॉइड सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में बताया गया।

बैठकों में महिला समूहों की जरूरतों के अनुसार विभागीय

योजनाओं से जोड़ने और आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले दिन विभिन्न संकुल संगठनों में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, क्लस्टर संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं लखपति दीदियां शामिल हुईं। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान….26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ…04 दिवसीय स्पर्धा में पांच संभागों के 595 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में ले रहे हिस्सा

कंचनपुर में पूर्ण शराबबंदी की पहल, शराब बनाने और पिलाने वालों पर लगेगा जुर्माना….ग्राम समिति ने निकाली जागरूकता रैली, शराब बनाने पर 6 हजार और पिलाने पर 3 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने का निर्णय

WhatsApp