Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चांगरो में जीराफूल चावल पर संवाद, किसानों और समूह की दीदियों को आर्थिक संबल देने का संकल्प

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
जैविक जीराफूल चावल से समृद्ध होंगे चांगरो के किसान, विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा व कलेक्टर ने विशेष कार्ययोजना बनाकर ब्रांडिंग का दिया भरोसा

बलरामपुर / शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम चांगरो में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर आत्मीय चर्चा की। गांव के कृषक वर्षों से जीराफूल चावल की जैविक खेती कर इस पारंपरिक धरोहर को सहेजे हुए हैं। अतिथियों ने किसानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक उत्साह के साथ खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जीराफूल चावल एक पारंपरिक, सुगंधित और छोटे दाने वाली किस्म है, जिसके पतले दाने जीरे के समान होने के कारण इसे यह नाम मिला है। मार्च 2019 में जीआई टैग प्राप्त यह चावल अपने प्राकृतिक मीठेपन और मनमोहक सुगंध के लिए विख्यात है, जिसकी खुशबू पकते समय आसपास के घरों तक फैल जाती है। हल्का और सुपाच्य होने के साथ ही यह क्षेत्र के सबसे महंगे चावलों में शुमार है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक है।
सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने ग्रामीणों को रासायनिक खाद से दूरी बनाकर जैविक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चांगरो का जीराफूल चावल हमारी अनमोल पहचान है और इसकी सुगंध को केवल जिले तक सीमित न रखकर राज्य और देशभर में पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस खेती से जुड़े किसानों और महिलाओं की समृद्धि के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि राज्य शासन के सहयोग से जीराफूल चावल की बेहतर मार्केटिंग सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कि संगठित तरीके से खेती और विपणन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर चांगरो के जीराफूल चावल की प्रभावी ब्रांडिंग की जाएगी। शंकरगढ़ क्षेत्र के लगभग 30 गांवों में इसकी खेती हो रही है, जिसके उत्पादन क्षेत्र का विस्तार करने का प्रयास भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जीराफूल उत्पादक किसानों और इस कार्य से जुड़ी स्व सहायता समूह की दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रशासन हर आवश्यक कदम उठाएगा।
चांगरो में जीराफूल की खेती से 10 स्व सहायता समूह सक्रिय रूप से जुड़े हैं, जिनमें प्रत्येक समूह में 12 से 15 महिलाएँ कार्यरत हैं। कलेक्टर ने इन समूहों को शंकरगढ़ में स्थापित आत्मनिर्भर बलरामपुर एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) से जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को कम लागत पर उच्च गुणवत्ता की कृषि सामग्री एवं सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। किसानों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में राइस मिल तथा पारंपरिक लकड़ी की ढेंकी के आधुनिक स्वरूप इलेक्ट्रिक ढेंकी की स्थापना पर भी चर्चा की गई।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान….26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ…04 दिवसीय स्पर्धा में पांच संभागों के 595 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में ले रहे हिस्सा

कंचनपुर में पूर्ण शराबबंदी की पहल, शराब बनाने और पिलाने वालों पर लगेगा जुर्माना….ग्राम समिति ने निकाली जागरूकता रैली, शराब बनाने पर 6 हजार और पिलाने पर 3 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने का निर्णय

WhatsApp