बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज प्राथमिक शाला जशवन्तपुर का अवलोकन कर विद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम, अध्यापन व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से कक्षावार पढ़ाई की स्थिति पर चर्चा कर शिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर मजबूत शैक्षणिक नींव ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है, इसलिए इस स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कक्षाओं में उनकी शत-प्रतिशत सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक बच्चा सीखने की
प्रक्रिया से सक्रिय रूप से जुड़ सके।
श्रीमती त्रिपाठी ने शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने, स्वयं की नियमित उपस्थिति बनाए रखने तथा समय सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासित और व्यवस्थित अध्यापन से ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में अपेक्षित सुधार संभव है।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं अनुविभागीय अधिकार रा. श्री अनमोल विवेक टोप्पो उपस्थित थे।










