Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री रामलला दर्शन योजना: सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना
सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने तीर्थयात्रियों से की मुलाकात, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने विशेष ट्रेन के प्रस्थान से पूर्व रेलवे स्टेशन पहुंचकर तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर अंबिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement Box

योजना के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके ने बताया कि विशेष ट्रेन से सरगुजा संभाग के कुल 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए हैं। इनमें सरगुजा जिले के 162 तीर्थयात्री शामिल हैं। जिले के जनपद पंचायत अंबिकापुर से 17, उदयपुर से 17, लखनपुर से 18, लुण्ड्रा से 18, बतौली से 16, सीतापुर से 15 और मैनपाट से 18 तीर्थयात्री यात्रा में शामिल हुए हैं। इसी प्रकार नगर निगम अंबिकापुर से 29, नगर पंचायत लखनपुर से सात तथा नगर पंचायत सीतापुर से सात श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रवाना हुए तीर्थयात्री अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन करेंगे। विशेष ट्रेन से गए श्रद्धालुओं की वापसी 30 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सरगुजा संभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आशीष वर्मा सहित रेलवे, आईआरसीटीसी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp