Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ के 1769 गांव बाढ़-तूफान के लिहाज से संवेदनशील, कलेक्टर करा सकेंगे स्कूलों में छुट्टी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं; आपदा से निपटने प्रशासन अलर्ट

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के 1769 गांवों को संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। वहीं, आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए जिला कलेक्टरों को जर्जर और असुरक्षित मकानों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जलाशयों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा पानी छोड़े जाने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को 48 घंटे पहले सूचना देने को कहा गया है। परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर स्कूल-कॉलेजों में अवकाश भी घोषित कर सकेंगे।

Advertisement Box

1769 गांव संवेदनशील श्रेणी में

राज्य सरकार ने 12 अति संवेदनशील जिलों में 763 गांव चिह्नित किए हैं। इसके अलावा अन्य 21 जिलों में 1006 गांवों की पहचान की गई है। इन गांवों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि बाढ़, तेज हवाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में जनहानि को रोका जा सके।

90 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

गुरुवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बस्तर संभाग में विशेष सतर्कता

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव सहित बस्तर संभाग के जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका है। इसके अलावा कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर समेत अन्य जिलों में भी मौसम खराब रह सकता है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्क रहना होगा। आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर एवं वार्डों में की गई साफ-सफाई

WhatsApp