Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर एवं वार्डों में की गई साफ-सफाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर में आज  27 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान अस्पताल परिसर, वार्डों एवं मरीजों से संबंधित विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना, संक्रमण की रोकथाम करना तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. सी. आर्या, सिविल सर्जन डॉ. जे. के. रेलवानी, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. जी. के. दामले, डॉ. संटू बाघ, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वस्ति शुक्ला, डायटिशियन श्रीमती सुमन सिंह सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाते हुए अस्पताल परिसर एवं वार्डों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
अस्पताल प्रशासन ने स्वच्छता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता मानकों का पालन तथा संक्रमण नियंत्रण के निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।
अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया, ताकि अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाए रखा जा सके।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर एवं वार्डों में की गई साफ-सफाई

WhatsApp