Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कला केन्द्र मैदान में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजेगा अम्बिकापुर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू और स्थानीय गायक स्वप्निल जायसवाल देंगे प्रस्तुति

अम्बिकापुर /  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कला केन्द्र मैदान में शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है।

राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज करेंगे। समारोह में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Advertisement Box

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी मुख्य आकर्षण
राज्योत्सव में शाम 4 बजे से 6 बजे तक स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वहीं शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्थानीय एवं बाह्य कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका आरू साहू अपनी लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी, जबकि स्थानीय एवी बॉलीवुड गायक स्वप्निल जायसवाल भी अपनी गायकी से समां बांधेंगे। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला और संगीत की विविधता देखने को मिलेगी।

शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी
समारोह स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ, उनकी प्रक्रिया और विभागीय गतिविधियों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक….उत्कृष्ट पुलिस अनुसंधान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2026 में मिला सम्मान, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से सरगुजा के 87,796 किसानों को मिले 18.10 करोड़ रुपये कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र सरगुजा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

WhatsApp