Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने चाकू से काटा अपना गला, बलि देने की फैली अफवाह

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर के ग्राम रगदा की घटना, 28 वर्षीय युवक की हालत गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर, पिता ने पारिवारिक झगड़े को बताया वजह

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रगदा में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद चाकू से अपना गला काट लिया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में युवक द्वारा देवी-देवताओं के नाम पर स्वयं की बलि देने की अफवाह फैल गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने ऐसी किसी भी आशंका को खारिज करते हुए घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आने की जानकारी दी है।

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रगदा निवासी अमीर साय का शनिवार सुबह किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। इससे उसके गले में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय सूरजपुर लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। गर्दन में गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

बलि देने की अफवाह से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों द्वारा युवक के देवी-देवताओं के नाम पर स्वयं की बलि देने के लिए गला काटने की बात कही जाने लगी। देखते ही देखते यह चर्चा अफवाह का रूप लेने लगी। हालांकि जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने ऐसी चर्चाओं को निराधार बताया। उनके अनुसार युवक के पिता ने पारिवारिक विवाद के बाद स्वयं चाकू से गला काटने की जानकारी दी थी।

मेडिकल कॉलेज से बिना इलाज लौटने की भी चर्चा

इधर युवक को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किए जाने के बाद वहां बिना उपचार कराए वापस चले जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बसदेई चौकी प्रभारी रघुवंश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में चौकी में फिलहाल कोई सूचना दर्ज नहीं है। उन्होंने भी युवक के घायल होने और मेडिकल कॉलेज से बिना उपचार कराए चले जाने की बात सुनी है।

फिलहाल युवक की वर्तमान स्थिति और मेडिकल कॉलेज में उपचार से संबंधित जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर पुलिस स्तर पर भी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक….उत्कृष्ट पुलिस अनुसंधान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2026 में मिला सम्मान, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से सरगुजा के 87,796 किसानों को मिले 18.10 करोड़ रुपये कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र सरगुजा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

WhatsApp