Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक….उत्कृष्ट पुलिस अनुसंधान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2026 में मिला सम्मान, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस में पूर्व नगर निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके पुलिस अधिकारी श्री मनीष सिंह परिहार को उत्कृष्ट अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित पदक विजेताओं की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, श्री मनीष सिंह परिहार को यह सम्मान ‘इन्वेस्टिगेशन फील्ड’ (अनुसंधान क्षेत्र) में उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय पुलिस सेवा के लिए प्रदान किया गया है। उनके अनुसंधान कौशल और कार्य के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान सरगुजा पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है।
मनीष सिंह परिहार पूर्व में सरगुजा जिले में नगर निरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिसिंग और विवेचना के क्षेत्र में सेवाएं दीं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उनके योगदान को सम्मानित किया जाना उनकी कार्यक्षमता और समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है।
इस उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने मनीष सिंह परिहार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सम्मान को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से सरगुजा पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक….उत्कृष्ट पुलिस अनुसंधान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2026 में मिला सम्मान, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से सरगुजा के 87,796 किसानों को मिले 18.10 करोड़ रुपये कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र सरगुजा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

WhatsApp