Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामीणों ने उठाई आवाज तो खुली कालाबाजारी और अनियमितता की पोल….. गोरता राशन दुकान के जांच में 247 क्विंटल चावल और 3 क्विंटल शक्कर की कमी…..

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

एसडीएम रामराज सिंह और तहसीलदार अमन चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर की जांच, संचालक को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोरता की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों के भारी विरोध और राशन दुकान में ताला जड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान के स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें 247.73 क्विंटल चावल और 3.13 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई। इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न की कमी सामने आने के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन दुकान पहुंचे थे। ग्रामीणों ने समय पर राशन नहीं मिलने और वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने राशन दुकान में ताला लगा दिया और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को लखनपुर एसडीएम रामराज सिंह एवं तहसीलदार अमन चतुर्वेदी ग्राम गोरता पहुंचे। अधिकारियों ने राशन दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक रजिस्टर सहित वितरण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच में करीब 247.73 क्विंटल चावल तथा 3.13 क्विंटल शक्कर की कमी सामने आई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जांच प्रतिवेदन बनाया।

Advertisement Box

तीन दिन में जवाब देने का नोटिस

प्रशासनिक अधिकारियों ने राशन दुकान संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर खाद्यान्न की कमी के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में संचालक का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार वैधानिक एवं एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को भी भेजा गया है।

900 हितग्राहियों में 564 जांच के दौरान रहे मौजूद

ग्रामीणों के अनुसार, गोरता राशन दुकान से लगभग 900 हितग्राही जुड़े हुए हैं। जांच के दौरान करीब 564 हितग्राही मौके पर उपस्थित रहे, जबकि शेष हितग्राही विभिन्न कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकान में लगभग 600 क्विंटल राशन का गबन हुआ है। हालांकि प्रशासनिक जांच में फिलहाल 247.73 क्विंटल चावल और 3.13 क्विंटल शक्कर की कमी दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने पूरे खाद्यान्न वितरण की विस्तृत जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

कार्रवाई पर टिकी ग्रामीणों की निगाहें

राशन दुकान में इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न की कमी सामने आने के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए सरकारी राशन जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में यदि खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अब बड़ा सवाल यह है कि संचालक के तीन दिन के जवाब के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और हितग्राहियों को उनके हक का राशन कब तक मिल पाता है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक….उत्कृष्ट पुलिस अनुसंधान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2026 में मिला सम्मान, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से सरगुजा के 87,796 किसानों को मिले 18.10 करोड़ रुपये कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र सरगुजा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

WhatsApp