Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने दिए आवश्यक निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने कुपोषण की दर में सुधार लाने के लिए सभी संभावित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने  कुपोषण से बाहर आए बच्चों की प्रगति का तुलनात्मक मूल्यांकन करने निर्देश दिए। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर  मैनपाट ब्लॉक के सभी सचिवों को शेष जन्म प्रमाण पत्र यथाशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की  समीक्षा की गई, कलेक्टर ने चिन्हांकित बच्चों को तत्काल एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Advertisement Box

इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को कहा गया। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीयन शून्य है, वहां तत्काल पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सुकन्या समृद्धि एवं नोनी सुरक्षा योजना के तहत पात्र बालिकाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने कहा गया। वहीं महतारी वंदन योजना के अंतर्गत शेष हितग्राहियों का ई-केवाईसी तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बुजुर्ग, मानसिक रूप से अस्वस्थ, बीमार एवं चलने-फिरने में असमर्थ हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनका ई-केवाईसी कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में परियोजना एवं सेक्टर स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने कहा गया। सभी अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

रिक्त पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रकिया पूरी करने दिए निर्देश-
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी रिक्त पदों पर पारदर्शिता के साथ तत्काल भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने तथा दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि तक प्राप्त दस्तावेजों को मान्य करने के निर्देश दिए।

पोषण ट्रैकर और आधार अपडेट में लाएं तेजी-
कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर की मासिक रिपोर्ट में प्रगति लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रविष्टियां पूर्ण करने कहा। बच्चों के आधार अपडेट एवं आधार के वर्गीकरण का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के साथ ही बच्चों के आधार एवं आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जे आर प्रधान, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वय, आई पी ई ग्लोबल से जिला सपोर्ट मैनेजर सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp