Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जंगल में मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत, महिला घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लकड़ी लेने जंगल गए थे रविदास और कमला, मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक बोला हमला, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगल से जलाऊ लकड़ी और वनोपज एकत्र करने जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसके साथ गई महिला भी घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुर निवासी रविदास अपनी साथी ग्रामीण महिला कमला के साथ रविवार दोपहर जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने जंगल गया था। दोनों जंगल में लकड़ियां एकत्र कर रहे थे, तभी अचानक पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से सैकड़ों मधुमक्खियां निकलकर उन पर टूट पड़ीं। अचानक हुए हमले से दोनों घबरा गए और जान बचाने के लिए भागने लगे। महिला कमला किसी तरह मधुमक्खियों के झुंड से बच निकलने में सफल रही, लेकिन रविदास को मधुमक्खियों ने घेर लिया और उसके शरीर पर कई डंक मार दिए।

Advertisement Box

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से रविदास की हालत गंभीर हो गई। किसी तरह घर पहुंचने के बाद उसकी बिगड़ती स्थिति देखकर परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि रविदास परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह मजदूरी करने के साथ जंगल से वनोपज एकत्र कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना ने जंगल पर निर्भर ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वन क्षेत्रों में महुआ, लकड़ी और अन्य वनोपज एकत्र करने जाने वाले ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp