Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत जिले में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर गंभीर बीमारियों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड वाड्रफनगर के हाई स्कूल कछिया में अध्ययनरत रामसाय की आंखों की रोशनी चिरायु टीम की तत्परता से लौट आई है।
ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद के कारण रामसाय को आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर की चिरायु टीम-बी ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इस समस्या की पहचान की। टीम लीडर डॉ. धनंजय गुप्ता एवं सदस्यों ने तत्काल चिकित्सा प्रक्रिया आरंभ की, वहीं बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उसे मेकाहारा रायपुर भेजा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन किया। अब रामसाय को स्पष्ट दिखाई देने लगा है और वह पढ़ाई जारी रखने को लेकर उत्साहित है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने चिरायु टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकार, बीमारियों एवं विकास संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जरूरतमंद बच्चों को समय पर बेहतर उपचार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा चिरायु टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। परिजनों ने निःशुल्क उपचार के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं चिरायु टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ को विकास के सशक्त मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य शासन कर रही है कार्य -कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम विभागीय स्टॉल में शासन की हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के सम्बन्ध में दी गई जानकारी

WhatsApp