Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तीन चक्रवाती तूफानों ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत, खेतों में सड़ रही धान की फसल; फरवरी तक खरीदी की मांग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

तीन बार मौसम की मार से बिगड़ा खेती का गणित, कटाई से लेकर धान बेचने तक किसानों के सामने संकट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार तीन चक्रवाती तूफानों के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अर्णव और मुरासु तूफान के बाद अब अकवान तूफान के कारण हुई बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल प्रभावित हो रही है। कई जगह कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल भीग गई है, वहीं तेज हवाओं के कारण खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। बारिश के चलते खेतों में नमी बढ़ने से हार्वेस्टर से कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है।

इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश के करीब 27.50 लाख पंजीकृत किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश में लगभग 31.60 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। ऐसे में फसल बचाने के साथ ही निर्धारित समय पर धान बेचने की चुनौती किसानों के सामने है। परेशान किसान संगठनों ने राज्य सरकार से धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 जनवरी से बढ़ाकर फरवरी माह तक करने की मांग की है। इसके अलावा प्रभावित किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा, फसल बीमा की राशि और संपूर्ण कर्जमाफी देने की मांग भी उठाई गई है।

Advertisement Box

फरवरी तक धान खरीदी की मांग

किसान नेता पारसनाथ साहू का कहना है कि अर्णव तूफान के कारण धान की कटाई लगभग 15 दिन देरी से शुरू हुई थी। अब अकवान तूफान से हुई बारिश के कारण खेतों में दोबारा नमी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में कम से कम एक सप्ताह तक हार्वेस्टर खेतों में नहीं पहुंच पाएंगे। इसके बाद धान की कटाई, सुखाने और खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने में भी समय लगेगा। ऐसे में 15 जनवरी तक सभी किसानों की उपज की खरीदी संभव नहीं है। इसलिए सरकार को फरवरी माह के अंत तक धान खरीदी की व्यवस्था करनी चाहिए।

किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी की मांग

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ई-मेल भेजकर प्रभावित किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी की मांग की है। उनका कहना है कि एक महीने के भीतर तीन बार तूफान और बारिश से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। खेती में हुए नुकसान के कारण किसानों के सामने अधिया-रेगहा पर लिए गए कर्ज को चुकाने का संकट भी खड़ा हो गया है।

फसल बीमा योजना पर उठाए सवाल

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री नवीन शेष ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को नुकसान के बावजूद बीमा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीमा कंपनियां मुआवजा देने में आनाकानी करती हैं। उन्होंने कहा कि अकवान तूफान से प्रभावित किसानों को राहत देने के साथ ही पहले अर्णव और मुरासु तूफान से हुए नुकसान की भी जांच कर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी बेमौसम बारिश से फसल नुकसान और धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार से किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा प्रति एकड़ अधिकतम मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने पटवारियों की हड़ताल से उत्पन्न गतिरोध को दूर कर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से धान खरीदी सुचारु करने की बात कही है।

धान की गुणवत्ता भी होगी प्रभावित

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीके दास के अनुसार बारिश और तेज हवा का सबसे ज्यादा असर उन किसानों पर पड़ेगा, जिन्होंने धान काटकर खेतों में छोड़ दिया है। तेज हवा से खड़ी फसल गिरने और बारिश के कारण धान के दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। धान में नमी बढ़ने से मिलिंग के दौरान चावल टूटने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसके अलावा दलहन और तिलहन की फसलों पर भी बारिश का असर पड़ने की संभावना है। मौसम साफ होने के बाद सब्जियों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों को फसलों की नियमित निगरानी कर आवश्यक उपचार करने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp