Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उचित मूल्य दुकानों में गबन का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, सभी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर । जिले के घुटरापारा क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न गबन के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने दो अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस प्रकरण में तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। मामले में कुल 64 लाख 94 हजार रुपये से अधिक के खाद्यान्न गबन का खुलासा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा अम्बिकापुर शिव कुमार मिश्रा द्वारा 7 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली अम्बिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि सहायक खाद्य अधिकारी अम्बिकापुर (ग्रामीण) के साथ मिलकर जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा के माध्यम से संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001071, 391001029 एवं 391001054 की संयुक्त जांच की गई। जांच में सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 के बीच चावल, शक्कर एवं चना की भारी कमी पाई गई।

Advertisement Box

जांच के दौरान सामने आया कि तीनों दुकानों में कुल 1631.29 क्विंटल चावल, 10.43 क्विंटल शक्कर एवं 48.34 क्विंटल चना, जिसकी कुल कीमत 64,94,120.67 रुपये है, का गबन किया गया। इस गबन के लिए दुकानों के संचालक अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्दीकी एवं सैफ अली को जिम्मेदार पाया गया।

पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 409, 120-बी भा.दं.सं. एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में प्रकरण पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान सुनिता पैकरा, मुकेश यादव एवं फरहान सिद्दीकी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।
23 दिसंबर 2025 को पुलिस को फरार आरोपी पवन सिंह एवं सैफ अली के छुपे होने की सूचना मिली, जिस पर घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर 2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विशेष पहल जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का किया शुभारंभ किसानों की आय दोगुनी करने का रखा गया है लक्ष्य

WhatsApp