Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नारियल भूसे की बोरियों में छिपाया था 6 करोड़ का गांजा…ओडिशा से ट्रक में लोडिंग कर छत्तीसगढ़-यूपी पार कर राजस्थान में थी डिलीवरी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 12 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 6 करोड़ रुपए है। गांजे को 3 तस्कर ओडिशा के बलांगीर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते यूपी होते हुए 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान ले जा रहे थे, लेकिन सीजी -यूपी बॉर्डर पर पकड़े गए।

बसंतपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक में नारियल भूसा भरा था। भूसे के बीच में गांजे की बोरियां थीं, जिसे टेप से लपेटा गया था। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने ट्रक से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं।

Advertisement Box

दरअसल, बसंतपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह को रविवार रात को सोर्स से जानकारी मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा लोड है, जो छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर है। ट्रक में 3 लोग सवार हैं। सोर्स ने ट्रक नंबर आर जे 32 जी ई 0960 भी बताया। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस एक्टिव हो गई। बसंतपुर पुलिस अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित धनवार बैरियर पहुंची। बैरियर पर रोज की तरह गाड़ियों की सामान्य जांच चल रही थी। इसी दौरान भूसे से भरा ट्रक धीरे-धीरे चेक पोस्ट की ओर बढ़ा। ट्रक का नंबर आर जे 32 जी ई 0960 था। पुलिस को इसी की तलाश थी। इस दौरान बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोका। ड्राइवर से लोड सामान के बारे में पूछताछ की। ट्रक में सवार लोगों ने बताया कि ट्रक में सिर्फ भूसा भरा हुआ है। बातचीत के दौरान उनकी हड़बड़ाहट और जवाबों में तालमेल की कमी ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी शुरू की, तभी ट्रक में बैठे तीनों युवक अचानक नीचे कूदकर भागने लगे। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पहले से सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

तलाशी में ट्रक से 40 पैकेट गांजा बरामद

इसके बाद जब ट्रक के भीतर भूसे को हटाया गया, तो अंदर छिपा राज सामने आ गया। भूसे के नीचे बड़े करीने से गांजे के पैकेट छुपाकर रखे गए थे। पूरी तलाशी के दौरान ट्रक से 40 पैकेट गांजा बरामद किया गया। वजन करने पर गांजे की मात्रा 1198.46 किलोग्राम, यानी करीब 12 क्विंटल निकली। पुलिस के अनुसार, यह तस्करी किसी बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इससे पहले कितनी खेपें इसी रास्ते से निकाली जा चुकी हैं।


यूपी के रहने वाले हैं पकड़े गए आरोपी

बलरामपुर एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूपी के रायबरेली निवासी अमरीश कुमार (23), लखनऊ निवासी अमरीश कुमार पटेल (33) और अमेठी निवासी मनीष कुमार (20) के रूप में हुई है। ट्रक को अमरीश कुमार चला रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर 2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विशेष पहल जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का किया शुभारंभ किसानों की आय दोगुनी करने का रखा गया है लक्ष्य

WhatsApp