Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इतिहास रचा सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की बेटियों ने, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहली बार ऑल इंडिया चैंपियनशिप में पहली बार विश्वविद्यालय ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर /  सरगुजा जिले के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा की महिला बास्केटबॉल टीम ने ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि पूरे सरगुजा जिले के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक टीम में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मेहनत आज रंग लाई।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी यह टीम राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही है और उसी लय को टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर भी कायम रखा। लगातार जीत से बना दबदबा प्रतियोगिता में टीम ने शुरुआत से ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ से विश्वविद्यालय के टीम में प्रज्ञा मिश्रा, रिविका लकड़ा, रिमझिम, साक्षी, प्रिया जयसवाल, सुष्मिता, प्रियंका पैकरा,संसिता, रागिनी, प्रीति,नेहा, आकांक्षा शामिल रही। यह संघ के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। सरगुजा की बेटियों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की ऐतिहासिक उड़ान है। जिसने पूरे देश में विश्वविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

Advertisement Box

तकनीकी कोच रजत सिंह ने बताया कि पहले मुकाबले में सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय को 50दृ04 के बड़े अंतर से पराजित किया।
दूसरे मैच में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना को 45दृ05 से शिकस्त देकर टीम ने अपनी मजबूती साबित की। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को 55-35 के स्कोर से पराजित किया।क्वालीफाइंग
क्वालीफाइंग मुकाबला उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर के विरुद्ध खेला गया, जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 53दृ30 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज की और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप का टिकट पक्का कर लिया।
टीम के साथ कोच रजत सिंह और प्रबंधन के रूप में एस. एस. अली, राधा खलखो उपस्थित हैं।

जिले में उत्सव का माहौल
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में जबरदस्त हर्ष और उत्साह का माहौल है। संघ परिवार ने पूरी टीम, महाविद्यालय और  विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई दिया

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर 2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विशेष पहल जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का किया शुभारंभ किसानों की आय दोगुनी करने का रखा गया है लक्ष्य

WhatsApp