Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट करने तथा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 मई 2026 को पीड़िता ने पुलिस चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान पतरा टोली निवासी अनोज दास से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि युवक ने विवाह का झांसा देकर अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में कई बार बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार बाद में आरोपी ने किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की निजी और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तथा दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाने लगा, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर चौकी लटोरी में अपराध पंजीबद्ध कर मामला थाना गांधीनगर को सौंपा गया। थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 64(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67(बी) तथा पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान गांधीनगर पुलिस टीम ने 09 मई 2026 को आरोपी अनोज दास (24 वर्ष) पिता कबीर दास, निवासी सलका पतरा टोली, थाना दरिमा, जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक अमन पूरी और रमेश रजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp