Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर में अवैध उर्वरक परिवहन पर विभाग की बड़ी कार्रवाई; वाहन सहित 70 बोरी यूरिया जप्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सीतापुर/सरगुजा / कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों के अवैध भंडारण और परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में उपसंचालक कृषि सरगुजा श्री पीताम्बर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम द्वारा सीतापुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। बुधवार 13 मई की रात्रि लगभग 7:00 बजे, मुखबिर की सूचना के पर सीतापुर थाना के सामने एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 14 MK 6568 को जांच हेतु रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 70 बोरी नीम कोटेड यूरिया लदा पाया गया। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती लीली मॉरिस बाखला (सीतापुर), श्री गंगा राम पैंकरा (मैनपाट), उर्वरक निरीक्षक श्री संतोष कुमार बेक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अमित गुप्ता द्वारा वाहन चालक से उर्वरक परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई।
वाहन चालक द्वारा मौके पर उर्वरक से संबंधित अनिवार्य दस्तावेज यथा—POS रसीद, M-फार्म, ई-वे बिल (e-way bill) या चालान प्रस्तुत नहीं किया गया। बिना वैध दस्तावेजों के उर्वरक का यह परिवहन आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 एवं फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर की विभिन्न धाराओं का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए
तदनुसार, कृषि विभाग द्वारा उक्त वाहन एवं उर्वरक को जप्त कर थाना के सुपुर्दगी में दे दिया गया है। विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर सरगुजा को प्रेषित किया जा रहा है। साथ ही, उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं ताकि खाद के मानक या मिलावट की जांच की जा सके।वही पूछताछ में
वाहन चालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उक्त उर्वरक अन्नपूर्णा खाद भंडार पत्थलगांव का है, जिसे अजीत गुप्ता (पिता मोहन गुप्ता), निवासी कमलेश्वरपुर, मैनपाट द्वारा मंगवाया गया था।
जब अधिकारियों ने सबंधित व्यक्ति से सम्पर्क साधा तो किसी भी व्यक्ति द्वारा जप्त उर्वरक पर अपनी आधिकारिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की गई ।
कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण खाद आपूर्ति में उत्पन्न संशय का लाभ उठाकर कालाबाजारी या अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध विभाग की शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति जारी रहेगी, शासन प्रशासन उर्वरक विक्रय और वितरण पर शख्त निगरानी रखी हुई है।
यूरिया की अत्यधिक मांग और आपूर्ति को देखते हुवे जिले में नील हरित काई BGA कल्चर को विभाग किसानों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है जिससे प्राकृतिक नाइट्रोजन को वायुमंडल से मिट्टी में स्थिर करके यूरिया की मांग को कुछ हद तक सीमित किया जा सके।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp