अंबिकापुर में 30–31 मई को जी.एच. रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता
अंबिकापुर । शतरंज संघ सरगुजा द्वारा 30 और 31 मई 2026 को द्विदिवसीय जी.एच. रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड
शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संघ द्वारा पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जिले में शतरंज खेल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, अंबिकापुर के सभागार में किया जाएगा। प्रतियोगिता कुल 9 चक्रों में खेली जाएगी, जिसमें सभी वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है तथा विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि रखी गई है।
ओपन वर्ग में ट्रॉफी व मेडल के साथ प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय 7,000 रुपये, तृतीय 5,000 रुपये, चतुर्थ 4,000 रुपये और पंचम 3,000 रुपये रखा गया है। इसके अलावा छठे से दसवें स्थान तक 1,000 रुपये तथा ग्यारहवें से बीसवें स्थान तक 500 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के बालक-बालिकाओं के विजेताओं, बेस्ट वेटरन, बेस्ट अनरेटेड, बेस्ट फीमेल (15+), बेस्ट रेटिंग (1400–1550) तथा बेस्ट सरगुजा पुरुष व महिला खिलाड़ी को भी ट्रॉफी और प्राइज मनी प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में बिना विलंब शुल्क के पंजीयन की अंतिम तिथि 23 मई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 मई 2026 शाम 5 बजे तक पंजीयन कराया जा सकता है। नए खिलाड़ियों को CGSCA पंजीयन शुल्क 150 रुपये तथा AICF का पंजीयन शुल्क भी जमा करना होगा।
प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी चीफ इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी (मो. 6261980179) तथा नेशनल आर्बिटर प्रदीप मंडल (मो. 9981598072) से प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राणा ने दी।









