Written by
Bureau Report
बलरामपुर / जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम
डीपाडीह क्षेत्र स्थित गलफुल्ला नदी में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। खनिज विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर खनिज रेत से भरे कुल 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया।









