Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा में नशे के कारोबार पर आबकारी का बड़ा वार दो लाख कीमत के 200 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन को मिली बड़ी सफलता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर । सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत के 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत की गई।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 की रात थाना गांधीनगर क्षेत्र के सरना मैदान में आबकारी टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक संदिग्ध हालत में नजर आया। टीम ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम वाहिद अंसारी निवासी लुंड्रा थाना क्षेत्र बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह फिलहाल पटपरिया में किराए के मकान में रह रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे काले रंग के पिट्ठू बैग से सौ-सौ पुड़ियों में पैक किए गए कुल 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इनमें 100 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 100 नग एविल इंजेक्शन शामिल हैं। जब्त सामग्री की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कई दिनों बाद टीम को नशीले इंजेक्शन के बड़े विक्रेता को पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से लगातार कार्रवाई के चलते जिले में नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगी है। हालांकि कुछ तस्कर अभी भी चोरी-छिपे कारोबार कर रहे हैं।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी और आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp