Written by
Bureau Report
बैकुंठपुर / कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना में नजूल भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर सर्व आदिवासी समाज जिला-कोरिया ने
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाज का आरोप है कि नगर पंचायत पटना के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद राजेश सोनी द्वारा बाजारपारा क्षेत्र में नजूल भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शासन की भूमि पर अतिक्रमण होने की आशंका जताई गई है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाज का आरोप है कि नगर पंचायत पटना के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद राजेश सोनी द्वारा बाजारपारा क्षेत्र में नजूल भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शासन की भूमि पर अतिक्रमण होने की आशंका जताई गई है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में नगर पंचायत पटना के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को भी फोन के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद कथित रूप से निर्माण कार्य लगातार जारी है। सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया तो शासकीय भूमि पर स्थायी अतिक्रमण हो सकता है, जिससे भविष्य में प्रशासन को भी कठिनाइयों
का सामना करना पड़ सकता है।
का सामना करना पड़ सकता है।समाज के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि निर्माण नजूल भूमि पर पाया जाता है तो उसे तत्काल रोका जाए। साथ ही संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस ज्ञापन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य नियमानुसार हो रहा है या नहीं।










