Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। सूरजपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत करंजी चौकी पुलिस ने खोपा गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सिंटेक्स टैंक भी बरामद किया है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, खोपा के सरपंच पति पवन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जुलाई की रात शासकीय माध्यमिक शाला (ऊपरपारा) परिसर से 500 लीटर का एक सिंटेक्स , वॉश बेसिन तथा गौठान से 2,000 लीटर क्षमता का एक सिंटेक्स चोरी हो गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20
हजार रुपये बताई गई है।
हजार रुपये बताई गई है।शिकायत में बताया गया कि गांव के आशीष राजवाड़े उर्फ पलपल, लक्ष्मण राजवाड़े और भट्टा राजवाड़े को गौठान से सामान ले जाते हुए देखा गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें मुख्य आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी का सिंटेक्स टैंक बरामद कर लिया। मामले में आशीष राजवाड़े और लक्ष्मण राजवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं तीसरे आरोपी भट्टा राजवाड़े की तलाश जारी है।कार्यवाही में चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा और उनकी टीम सक्रिय रही।










