Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर,जनसमस्याओं को लेकर जल्द होगा बड़ा आंदोलन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

ओड़गी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओड़गी की कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान किसानों, युवाओं एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गांव-गांव और पंचायत स्तर तक कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने तथा जनहित के सवालों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति बनाई गई।
पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने, सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से आगामी बैठकों में नियमित रूप से शामिल होने का आग्रह किया गया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लवकेश गुर्जर ने कहा, “क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—सड़क, बिजली, पेयजल तथा किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस जल्द ही बड़ा जनआंदोलन करेगी। जनता की आवाज को बुलंद करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा।”बैठक में राजेंद्र गुर्जर, धर्म प्रसाद, दानी पाण्डेय, रामकुमार बंझोर, चंद्रभान राजवाड़े, सिबालक यादव, प्रवीण सिंह, कृष्णा गुर्जर, राजेश साहू, हिमेन्द्र गुर्जर, राजाराम यादव, शशांक सिंह, राजू सिंह, धर्मेंद्र और ताराचंद सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp