Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक साल बाद भी प्रभावित परिवारों को नहीं मिली मुआवजा राशि, राहत के लिए भटक रहे ग्रामीण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। भटगांव तहसील क्षेत्र में वर्ष 2025 में आई भारी बारिश और आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के प्रभावित परिवार आज भी सरकारी राहत का इंतजार कर रहे हैं। घटना को लगभग एक वर्ष बीतने के बावजूद ग्राम पंचायत राई के 11 प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिल सकी है। इससे पीड़ित परिवारों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जुलाई 2025 में तेज बारिश और आंधी के कारण कई मकानों के खपरैल, सीमेंट शीट और टीन शेड उड़ गए थे, जबकि कई कच्चे मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से ढह गए थे। प्रभावित परिवारों ने नियमानुसार पटवारी के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे। स्थानीय स्तर पर सर्वे कर नुकसान का आकलन भी किया गया और प्रतिवेदन भटगांव तहसील के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान कार्यालय भेजा गया। इसके बावजूद अब तक राहत राशि स्वीकृत नहीं हो सकी है।
इन परिवारों ने की मुआवजे की मांग
ग्राम राई के संजय जायसवाल, रामानंद पैकरा, सहाल पैकरा, रिझवार, जागीर साय, छब्बीस कुमार, पटवारी यादव, बुधराम पैकरा, पारस देवांगन, अतवारू पैकरा तथा श्यामबाई ने बारिश और आंधी-तूफान से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद उन्हें अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली।
वहीं गांव के कोटवार उत्तम पाल देवांगन और रामकरण यादव का आरोप है कि उन्होंने भी पटवारी के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन उनका प्रकरण तहसील में जमा नहीं होने के कारण सूची में नाम शामिल नहीं हो सका। इसके चलते वे भी मुआवजे से वंचित हैं।
जनपद सदस्य ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग
क्षेत्र की जनपद सदस्य फुलकेली मरकाम ने मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यदि जल्द ही लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं किया गया तो वे पीड़ित परिवारों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगी।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के बाद राहत राशि समय पर मिलनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें एक वर्ष बाद भी सहायता के लिए भटकना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp