Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कूलर में उतरे हाई वोल्टेज करंट से एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद हुआ हादसा, पत्नी के सामने तोड़ा दम
बिश्रामपुर। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर-सिलफिली में एक दर्दनाक हादसे में एसईसीएल कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के अचानक ब्लास्ट होने के बाद विद्युत लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे कमरे में चल रहे कूलर में करंट प्रवाहित हो गया। कूलर को छूते ही युवक उसकी चपेट में आ गया और पत्नी के सामने ही उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोविन मंडल (30 वर्ष) मध्यप्रदेश के बिजुरी कॉलरी में कार्यरत था। नौकरी के कारण उसका घर आना कम ही हो पाता था। वह 9 जुलाई की रात ड्यूटी समाप्त कर अपने गृह ग्राम मदनपुर-सिलफिली पहुंचा था।
बताया गया कि 10 जुलाई की दोपहर क्षेत्र में बारिश हो रही थी। रोविन नहाने के बाद अपने कमरे में कपड़े बदलकर कूलर के पास खड़ा था और पत्नी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान घर के पास बोरिंग के लिए लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद बिजली लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जो सीधे कूलर में प्रवाहित हो गया। कूलर पर हाथ रखे होने के कारण रोविन को जोरदार करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा।
पत्नी ने जब पति को तड़पते देखा तो चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे निजी वाहन से अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल की सूचना पर  पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर ब्लास्ट और हाई वोल्टेज की घटना की तकनीकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp