Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘बोल बम’ के जयघोष के स्वागत को तैयार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

27 जुलाई से 35 दिनों तक चलेगा कांवरियों की निःशुल्क सेवा महाअभियान

रामानुजगंज। श्रावण मास में झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले हजारों कांवरियों की सेवा के लिए रामानुजगंज एक बार फिर तैयार है। बाबा बैजनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति द्वारा नगरवासियों के सहयोग से विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांवर यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, आवास एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी। इसी संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष एवं समिति के प्रमुख रमन अग्रवाल की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लेकर सेवा कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई (सोमवार) की शाम से कांवरियों की सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी। नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में लगभग 35 दिनों तक 24 घंटे कांवर यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, आवास एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही सेवा व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक शनिवार शाम 5 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना पूरे नगर के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विगत वर्षों में रामानुजगंज के नागरिकों ने सेवा की मिसाल पेश की है, उसी समर्पण और श्रद्धा के साथ इस वर्ष भी सभी शिवभक्त तन, मन और धन से सेवा कार्य में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि अल्प सूचना पर इतनी बड़ी संख्या में शिवभक्तों का उपस्थित होना नगरवासियों की सेवा भावना और धार्मिक आस्था का परिचायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सेवा अभियान से रामानुजगंज की पहचान और सम्मान में और वृद्धि होगी।
बैठक में सेवा कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न दायित्वों का विभाजन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आर.के. पटेल, पूर्व जिला संघचालक सुभाष जायसवाल, गायत्री परिवार के प्रमुख एस.पी. निगम, टी.आर. शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, अशोक जायसवाल, अजय गुप्ता, मुकेश जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अजय केसरी, लालमन सोनी, आर.एस. तिवारी, राजेश सोनी, एल्डरमैन सुभाष केसरी, मोहन गुप्ता, अनूप कश्यप, पार्षद सुरेश पुरी, सुमित गुप्ता, विजय रावत, अर्जुन दास, प्रमोद कश्यप, बबन सिंह, दशरथ ठाकुर, प्रदीप चौबे, महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, बहादुर सिंह, संतोष केशरी, संजय कश्यप, अनिल पासवान, लालमोहन कश्यप, रामानुज ठाकुर, रामाशीष मेहता, विनोद केसरी, मोहन ठाकुर, राजकिशोर पाल, जगरनाथ गुप्ता, अशोक ठाकुर, छट्ठू गुप्ता, बंसी गुप्ता, अरविंद कश्यप, निशांत गुप्ता, एस.एन. पांडेय, विपिन पाठक, सुंदरलाल रही, विनोद राहगीर, आशीष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजू केसरी, प्रदीप चौबे, लोकेश पांडे, कुकू गुप्ता, रितेश तिवारी, नवल अग्रवाल, अजय प्रजापति, जगदीश दास, ओम गुप्ता तथा अनिल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित शिवभक्तों ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले प्रत्येक कांवरिया की सेवा करने का संकल्प दोहराया। समिति ने नगरवासियों से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp