Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

कुनिया गांव की घटना, कार की मांग और मारपीट का आरोप; ससुराल पक्ष ने आरोपों से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनिया गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कुनिया निवासी मिनी यादव (23) की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व गांव के ही अनुज यादव से हुई थी। दंपति की 18 माह की एक पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अनुज यादव अपनी बेटी को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान गया हुआ था। इसी दौरान घर में मौजूद मिनी यादव ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
शाम करीब सात बजे घटना की जानकारी मिलने पर अनुज यादव तत्काल घर पहुंचा। तब तक परिजनों ने मिनी यादव को फंदे से नीचे उतार लिया था। उसे तत्काल कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मिनी यादव को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कमलेश्वरपुर में पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।
मायके पक्ष की मांग पर प्रशासन ने शव को अंबिकापुर भेजा, जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई भी की गई।
मृतका के पिता संजय यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि विवाह के समय तिलक में बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष कार की मांग कर रहा था, जिसे वह पूरा नहीं कर सके। उनका आरोप है कि पति, ससुर, सास और ननद मिलकर मिनी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करते थे।
संजय यादव ने यह भी दावा किया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने बेटी के शरीर पर चोट के निशान देखे। उनके अनुसार नाक और आंख से खून निकल रहा था तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान थे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद से पति अनुज यादव घर से फरार है।
वहीं, ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के आरोपों को निराधार बताया है। परिवार का कहना है कि हाल ही में अनुज यादव ने एक महंगा मोबाइल फोन खरीदा था। बताया जा रहा है कि मिनी यादव ने अनजाने में उस मोबाइल वाले कपड़े को पानी में धोने के लिए डाल दिया, जिससे मोबाइल खराब हो गया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
मृतका के ससुर गोवर्धन यादव, जो सहकारी समिति मैनपाट में प्रबंधक हैं, ने कहा कि परिवार पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और मामले की सच्चाई जांच के बाद सामने आ जाएगी।
इधर, सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि ससुराल पक्ष स्वयं को निर्दोष बता रहा है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp