Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर प्रशासन सख्त 5 दुकानों पर विक्रय पर प्रतिबंध, 1 दुकान का लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने पर 1 दुकान नोटिस जारी

बलरामपुर / किसानों को उर्वरकों की निर्धारित दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरक दुकानों की सतत निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी कड़ी में कृषि विभाग एवं प्रशासन के संयुक्त टीम के द्वारा जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर व बलरामपुर में जांच के दौरान कुल 5 दुकानों में खाद बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा 1 दुकान को नोटिस जारी किया गया। साथ ही एक दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंडरी स्थित सुरेन्द्र खाद भण्डार दुकान के संबंध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर दुकान की जांच की गई। जिसमें जांच में पाया गया कि दुकान संचालक के द्वारा खाद बिक्रय में अनियमितता बरती जा रही थी। जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी प्रकार वाड्रफनगर में जायसवाल फर्टिलाइजर्स में प्राप्त शिकायत के आधार पर कृषि विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय संबंधी शिकायत के आधार पर शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि निर्धारित मूल्य 532 रुपये के स्थान पर 600 रुपये लिए जाने की बात कही। जांच के दौरान दुकान से संबंधित बिल जांच दल द्वारा परीक्षण के लिए संज्ञान में लिया गया। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए शिकायतकर्ता एवं दुकान संचालक, दोनों पक्षों के कथन दर्ज किए गए। प्रथम दृष्टया तथ्यों के परीक्षण के उपरांत कृषि विभाग द्वारा दुकान संचालक को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही संबंधित विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp