Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत बीरपुर के पंचायत भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं एग्री स्टेक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी प्रदान करना तथा एग्री स्टेक से संबंधित कार्यों को गति देना था।कार्यक्रम में सरपंच चंद्रभान सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी हेमंत सिंह ओरकरा, उद्यान विस्तार अधिकारी अनुप्रिया बड़ा, पटवारी मनोज यादव, सचिव अरुण साहू, किसान मित्र मुन्ना रजवाड़े तथा सीएससी कर्मचारी पवन बर्मन सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान किसानों के फसल बीमा एवं एग्री स्टेक से संबंधित कार्य संपादित किए गए। अधिकारियों ने उपस्थित
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा बीमा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा बीमा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, सूखा तथा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से होने वाले फसल नुकसान की स्थिति में यह योजना आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। अधिकारियों ने सभी किसानों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की, ताकि वे योजना के लाभ से वंचित न रहें।
कार्यक्रम के अंत में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया।










