ओड़गी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओड़गी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष चार सूत्रीय मांगें रखीं। इनमें किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, बंद पड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों को तत्काल चालू करने, जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा ग्राम पंचायत लॉजित में नहर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग प्रमुख रही।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान खाद की कमी से परेशान हैं, कई सौर ऊर्जा संयंत्र बंद पड़े हैं, सड़कें बदहाल स्थिति में हैं तथा विकास कार्यों में अनियमितताओं की
शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों, वरिष्ठ नेताओं एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से जनहित की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रेम साय टेकाम , पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े भुवन भास्कर प्रताप सिंह सदस्य अवधेश गुर्जर , संजय यादव शिवबालक यादवब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओड़गी अध्यक्ष लवकेश गुर्जर इम्तियाज जफर , विद्यासागर , प्रदीप राजवाड़े , मुकेश अग्रवाल , नवीन जयसवाल दानी प्रसाद पाण्डेय , राजेंद्र यादव , गौतम कुशवाहा धर्मप्रसाद राजवाड़े , चंद्रभान राजवाड़े , लिली राजवाड़े , राजेश साहू , कृष्णा गुर्जर , ताराचंद नाविक रविशंकर गुर्जर नरेंद्र सिंह अवलेंद्र अरूण अमीरचंद धर्मेंद्र यादव धर्मजीत प्रीति जायसवाल नमस्ते पिंटू मकसूदन सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










