Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विशेष शिविर में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण 80 वेतन निर्धारण एवं 10 पेंशन प्रकरणों का मौके पर समाधान, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिली बड़ी राहत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लंबित वेतन निर्धारण, पेंशन तथा समयमान से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर की उपस्थिति में लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया।
विशेष शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में 80 वेतन निर्धारण प्रकरणों तथा 10 पेंशन प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इससे कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबे समय से लंबित मामलों में राहत मिली।
जिला प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस विशेष शिविर में विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि भविष्य में भी वेतन निर्धारण, पेंशन एवं समयमान से संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों एवं पेंशनरों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
शिविर में उपसंचालक श्री अनिल कुमार वारी, सहायक संचालक श्री संजय धीवर, कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी, संयुक्त संचालक कोषालय व पेंशन अंबिकापुर से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp