Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

रामानुजनगर। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में छात्रों के समर्थन में मैदान में उतरे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजनगर द्वारा गुरुवार को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रामानुजनगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देने, नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं प्रशासनिक विफलताओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की गई।
इसके साथ ही नई दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआइआर एवं आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लेने तथा देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग भी की गई।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजनगर के अध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर सरकार को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए। छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।धरना-प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजनगर के महामंत्री चंद्रदत्त दुबे, पूर्व सदस्य उर्दू बोर्ड अकादमी छत्तीसगढ़ इस्माइल खान सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp