Written by
Bureau Report
ओड़गी। ग्राम पंचायत चपदा के उपेंद्र पण्डो 18 वर्ष पर कल शाम भालू ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वे काम करके अपने घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, भालू ने उन पर तब हमला किया जब वे गांव के पास से गुजर रहे थे। भालू के हमले के बाद उपेंद्र/सुनील ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे
आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के हल्ला करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल उपेंद्र/सुनील को तत्काल ओड़गी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।










