Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जशपुरनगर / मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से एम.एल.बी. कन्या विद्यालय, जशपुर एवं संकल्प स्कूल, जशपुर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पतनवार  एवं विशिष्ट अतिथि शासकीय राम भजन राम एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के प्राचार्य डॉ अमरेन्द्र रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, श्री संकेत मित्तल उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में नृत्य, संगीत, वाद-विवाद, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील निर्माण एवं शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य, एन.ई.एस. महाविद्यालय ने युवाओं से केवल नशे से ही नहीं, बल्कि सभी बुरी आदतों एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अच्छे संस्कारों, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करने हेतु जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ निर्णायकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp