ओड़गी। विकासखंड के ग्राम पंचायत कर्री में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति सामने आई है। यहां के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में कुल 9 शिक्षक पदस्थ हैं, परंतु निरीक्षण के दौरान केवल एक शिक्षक, सूरज कुमार सिंह, ही उपस्थित पाए गए। शेष 8 शिक्षक अनुपस्थित थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उपस्थित शिक्षक सूरज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ शिक्षक अवकाश पर हैं, जबकि कुछ बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल नहीं आए। इस
विषम परिस्थिति में एक ही शिक्षक को प्राथमिक और माध्यमिक दोनों विद्यालयों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। जब उनसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए, जैसे कि 5 का पहाड़ा, तो वे उत्तर देने में असमर्थ रहे।।
प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक देवीप्रसाद पैकरा की अनुपस्थिति भी एक गंभीर विषय है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने जिस दिन से पदभार संभाला है, उस दिन से वे स्कूल नहीं आए हैं। स्थानीय समुदाय ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप और दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि कर्री के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिल सक।










