Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैगा-गुनिया सम्मेलन में सर्पदंश व मौसमी बीमारियों से बचाव पर हुआ मंथन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के साथ समय पर उपचार की अपील, वर्षा ऋतु में मुनगा रोपण का भी संदेश

सूरजपुर। कलेक्टर श्रीमती रैना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैगा-गुनिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए बैगा-गुनिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सम्मेलन में सर्पदंश, मौसमी बीमारियों तथा क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, बचाव एवं समय पर उपचार को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सा अधिकारियों ने बैगा-गुनिया समुदाय से अपील की कि सर्पदंश अथवा गंभीर बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक या उपचार में विलंब न करते हुए मरीजों को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल भेजा जाए, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके और जनहानि को रोका जा सके।सीईओ विजेंद्र पाटले ने बैगा-गुनिया से पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों एवं औषधीय ज्ञान का दस्तावेजीकरण कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने इसे समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण व संवर्धन पर बल दिया।वहीं सीएमएचओ डॉ. के.डी. पैंकरा ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में मरीज को शीघ्रता से अस्पताल पहुंचाना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है, साथ ही उन्होंने टीबी व अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षणों की पहचान कर समय पर जांच व उपचार कराने की भी अपील की।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि बैगा-गुनिया एवं स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य एक ही है—जनजीवन की रक्षा करना। उन्होंने सभी से समय रहते मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग की अपील करते हुए, मंत्री जी की पहल पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) के पौधे लगाने तथा उसके औषधीय व पोषण संबंधी गुणों के प्रचार-प्रसार का भी आग्रह किया।कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश पैंकरा ने सभी अतिथियों, बैगा-गुनिया एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp