Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चांदनी-बिहारपुर के चौकापारा में 300 घरों का एकमात्र रास्ता बना दलदल,

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बीमारों को खटिया पर ले जाना पड़ रहा

बिहारपुर।  बारिश आते ही दूरस्थ गांवों की हकीकत फिर सामने आ गई है। चांदनी-बिहारपुर के ग्राम पंचायत बिहारपुर के चौकापारा में 300 परिवारों के लिए स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है, और वो रास्ता आज पूरी तरह दलदल बन चुका है। ग्राम पंचायत बिहारपुर के आश्रित ग्राम चौकापारा में लगभग 100 पंडो जनजाति के परिवार और अन्य जातियों के मिलाकर कुल करीब 300 घर हैं। इस 300 घरों की आबादी का स्कूल, अस्पताल और मुख्य सड़क से जुड़ने का एकमात्र साधन यही कच्चा रास्ता है।लेकिन बरसात में ये रास्ता इतना खराब हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ भरा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूली बच्चे इसी कीचड़ में नंगे पैर फिसलते हुए स्कूल जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में यहां से गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो जाता है। अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है क्योंकि वो रोज इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड के मुरमीकरण की शिकायत वे पिछले 1 साल से मुखिया, सरपंच और सचिव से कर रहे हैं। जब हमारी टीम ने सरपंच-सचिव से बात की तो उन्होंने कहा कि “रोड का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। मौसम साफ होते ही मुरमीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।”लेकिन गांव वालों का आरोप है कि सरपंच-सचिव सिर्फ गुमराह कर रहे हैं। पिछले साल भी यही कहा गया था लेकिन आज तक एक ट्रॉली मुरम भी नहीं डाली गई। इसी लापरवाही का खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है।चौकापारा के ग्रामीणों ने कलेक्टर सूरजपुर और जिला पंचायत सीइओ से मांग की है कि इस रास्ते का तत्काल मुरमीकरण कराया जाए, ताकि बरसात में बच्चों की पढ़ाई और मरीजों की जान से खिलवाड़ न हो।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp