Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवानिवृत्त डीईओ मिश्र का किया गया सम्मान,केक काट बच्चों साथ मनाया जन्मदिन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रांगण में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का मिलन सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विभा मिश्रा के साथ उपस्थित हुए, जहां बच्चों ने अपने अधिक्षिका श्रीमती सुमन वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चन के साथ की गई।। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय  अधीक्षिका श्रीमती सुमन वर्मा,भैयाथान अधीक्षिका श्रीमती लिली कल्याणी मिंज, शिक्षिका मीना मंगरे सहित क्षेत्र के बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा स्वर्णिम पर बताया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के सहृदयता, सादगी, समय बद्धता, नेतृत्व क्षमता तथा कार्य के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताते हुए आगे भी सहयोग व समर्थन प्रदान करने की उम्मीद जाहिर की गई। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा आज काफी भावुक नजर आए। आपने 40 वर्षीय सफलतम शासकीय कार्य प्रणाली को याद करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों के समय-समय पर मिले सहयोग समर्थन का प्रतिफल बताया तथा शिक्षा विभाग परिवार का आभार व्यक्त किया। । पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के बीच केक काट अपना जन्मदिन मनाया गया। आपने अपने उद्बोधन में बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ने, मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा ऊंचे सपनों को लेकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों संग नेवता भोज का आनंद लेकर किया गया। इस दौरान मरियम टोप्पो, श्रीमती माया सिंह, स्वाति रानी, साहिबा खान, काजल, शिल्पा सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरजपुर के समस्त शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp