Written by
Bureau Report
सूरजपुर। नगर के बेहद व्यस्तम नेहरू पार्क में एक युवती को चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश से नगर में दहशत का माहौल है।घटना शाम करीब 8 बजे हुई है।बताया गया है कि नेहरू पार्क के समीप लटोरी की युवती जिसका नाम राधिका राजवाडे बताया गया है पर किसी अज्ञात युवक ने धार दार चाकू से गला रेतने की कोशिश की जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी और तत्काल उसे सूरजपुर जिला अस्पताल
ले जाया गया जहाँ से बेहतर उपचार के लिए अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है।घटना को किसने और क्यो अंजाम दिया यह फिलहाल पता नही चला है।पुलिस जांच में जुटी है।लेकिन बेहद व्यस्तम वाले जगह पर इस तरह की चाकू बाजी की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।नपा की व्यवस्थाओ पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे है।







