Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेहरू पार्क में युवती की चाकू मारकर हत्या…..प्रेम संबंध में शक बना वारदात की वजह, दम तोड़ने से पहले लिखकर बताया आरोपी का नाम; CCTV से गिरफ्तार हुआ युवक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। जिले के नेहरू पार्क में रविवार रात प्रेम संबंध के विवाद में 19 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल में दम तोड़ने से पहले कागज पर आरोपी का नाम लिखकर पुलिस को अहम सुराग दिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, लटोरी निवासी राधिका राजवाड़े (19) सूरजपुर शहर में एक अधिवक्ता के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और वहीं रहती थी। रविवार शाम करीब 8 बजे वह घर से निकली और नेहरू पार्क पहुंची। इसी दौरान बाइक से पहुंचे युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि चाकू गले के आर-पार हो गया। हमला करने के बाद आरोपी चाकू निकालकर बाइक से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल राधिका ने जान बचाने के लिए पार्क में कुछ दूर तक दौड़ने की कोशिश की, लेकिन खून से लथपथ हालत में गिर पड़ी। पार्क में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Advertisement Box

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राधिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। गले पर गंभीर चोट होने के कारण वह बोल नहीं पा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने इशारे से कागज और पेन मंगाया तथा मरने से पहले आरोपी का नाम रितेश राजवाड़े लिखकर पुलिस को बताया। इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिली आरोपी की पहचान

घटना के बाद पुलिस ने नेहरू पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बावजूद हमलावर की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। बाद में सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे अफेयर के शक में रची हत्या की साजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रितेश राजवाड़े और राधिका के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को युवती के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक था। उसने फोन कर राधिका को नेहरू पार्क बुलाया और वहीं चाकू से हमला कर फरार हो गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माय भारत पोर्टल से जुड़ेंगे युवा, कलेक्टर ने अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पीड़ित राहत पुनर्वास निति के तहत प्राथमिकता से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से करें लाभान्वित – कलेक्टर

कलेक्टर श्री रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा – डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा

WhatsApp