Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता,एसपी को ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

कठोर एंव व्यापक कार्रवाई की मांग

सूरजपुर। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं,बिगड़ती कानून-व्यवस्था और नशे के बढ़ते अवैध कारोबार को लेकर कांग्रेस ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण,आम नागरिकों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तत्काल कठोर एवं व्यापक कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी,लूट,मारपीट,चाकूबाजी,महिलाओं के विरुद्ध अपराध,नशे के अवैध कारोबार सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बन गया है तथा लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में शहर के नेहरू पार्क में हुई गंभीर आपराधिक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस प्रकार की घटना से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के मन से कानून का भय कम होता जा रहा है।यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में अपराध की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं युवाओं के बीच नशीले पदार्थों की उपलब्धता और उनके अवैध कारोबार में बढ़ोतरी समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने कहा कि नशे का फैलता जाल युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है।चोरी,लूट,चाकूबाजी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। कांग्रेस ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने,संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा पार्कों,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा अभियान संचालित करने और स्कूल–कॉलेजों सहित सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भी आग्रह किया गया। ज्ञापन में आदतन एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने,थाना स्तर पर आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर जनता का विश्वास पुनः स्थापित करने की भी मांग की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह,पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बंसल,विष्णु कसेरा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,संगठन महामंत्री भावना सिंह नेताम,शिवम साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को डीआईजी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….वीडियो कॉल के माध्यम से दी शुभकामनाएं, कहा- उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

शहर की बदहाल व्यवस्था पर युवक कांग्रेस का नगर निगम घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम…..जर्जर सड़क, पेयजल, सफाई और बंद स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp