Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महामाया पहाड़ शव मामला: कब्र खुदवाकर परिजनों को सौंपा गया शुभम का शव, हत्या की आशंका….11 जुलाई से था लापता युवक, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अभद्रता का लगाया आरोप; डीएनए सैंपल लेकर जांच तेज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। महामाया पहाड़ पर मिले युवक के क्षत-विक्षत शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले अज्ञात मानकर दफनाए गए शव की पहचान 33 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में होने के बाद पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव के अवशेष बाहर निकलवाए और परिजनों को सौंप दिए। इस बीच परिजनों ने शुभम की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस पर जांच में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को महामाया पहाड़ स्थित सागौन नर्सरी में एक क्षत-विक्षत शव मिला था। घटनास्थल पर साड़ी और महिलाओं की चप्पल मिलने के कारण प्रारंभिक तौर पर शव को युवती का माना गया था, लेकिन फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हुआ कि शव एक युवक का है।
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शव के साथ मिले कपड़े और चप्पल देखकर शुभम कश्यप के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और उसकी पहचान की। शुभम अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान संचालित करता था।
परिजनों का कहना है कि शुभम 11 जुलाई से लापता था और उसी दिन कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने न तो गंभीरता से तलाश की और न ही शव मिलने की जानकारी परिवार को दी। उनका आरोप है कि तीन दिन पहले शुभम की मां के मोबाइल पर एक संदेश आया था, जिसमें एक लाख रुपये की मांग करते हुए शुभम को एक युवती के पास होने की बात कही गई थी। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई, लेकिन इसे फर्जी बताकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों ने यह भी दावा किया कि जिस पतले पेड़ पर शव लटका मिला, वह शव का भार संभालने लायक नहीं था। इससे हत्या कर शव को बाद में फांसी पर लटकाने की आशंका और मजबूत होती है। उन्होंने युवक का मोबाइल और पर्स भी बरामद नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।
मामले में परिजनों ने कोतवाली थाने में पहचान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी थाने पहुंचकर नाराजगी जताई थी।
इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि शव की पहचान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को डीआईजी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….वीडियो कॉल के माध्यम से दी शुभकामनाएं, कहा- उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

शहर की बदहाल व्यवस्था पर युवक कांग्रेस का नगर निगम घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम…..जर्जर सड़क, पेयजल, सफाई और बंद स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp