Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर 6 बोतल शराब व नकदी की कर रहे थे मांग, गांधीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीनों आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फर्जी पहचान का सहारा लेकर आबकारी अधिकारी पर छह बोतल शराब एवं नगद राशि उपलब्ध कराने का दबाव बनाया था। मामले की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ ने 27 जुलाई को गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को एसीबी अधिकारी बताते हुए फोन किया। कॉल करने वाले ने कहा कि बाहर से अधिकारी निरीक्षण के लिए आ रहे हैं और उनके लिए रेस्ट हाउस में भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उसने तत्काल छह बोतल शराब और नकद राशि उपलब्ध कराने की मांग की। बातचीत संदिग्ध लगने पर आबकारी अधिकारी ने कोई सामान या राशि उपलब्ध नहीं कराई और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गांधीनगर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान सौरभ प्रजापति (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों राजेशपुरी गोस्वामी और रंजीत गुप्ता के साथ मिलकर शराब बिना भुगतान के हासिल करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत उसने स्वयं को एसीबी अधिकारी बताकर आबकारी अधिकारी को फोन किया और शराब व नकदी देने का दबाव बनाया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने राजेशपुरी गोस्वामी (43 वर्ष) निवासी जांजगीर-चांपा हाल मुकाम सूर्या विहार कॉलोनी, गांधीनगर तथा रंजीत गुप्ता (40 वर्ष) निवासी बड़नी झरिया, थाना गांधीनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर साक्ष्य जुटा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक विकास सिंह, अमृत सिंह एवं घनश्याम देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को डीआईजी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….वीडियो कॉल के माध्यम से दी शुभकामनाएं, कहा- उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

शहर की बदहाल व्यवस्था पर युवक कांग्रेस का नगर निगम घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम…..जर्जर सड़क, पेयजल, सफाई और बंद स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp