Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्कूल के हैंडपंप से खेतों की सिंचाई! बच्चों के पेयजल स्रोत का हो रहा निजी उपयोग…..डंडगांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर का मामला, लंबी पाइप लगाकर खेत तक पहुंचाया जा रहा पानी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। लुंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत डंडगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में बच्चों के पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप का कथित रूप से निजी उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के समीप रहने वाले एक वन विभाग के वनरक्षक द्वारा हैंडपंप से लंबी पाइप जोड़कर पानी अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ खेती के लिए भी उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल परिसर में स्थापित हैंडपंप का उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन लंबे समय से इसका उपयोग निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। हैंडपंप से पाइप के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाए जाने से स्कूल परिसर में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इस संबंध में विद्यालय के जिम्मेदार सुरेंद्र केसर से चर्चा किए जाने पर उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पीने के पानी के लिए हैंडपंप का उपयोग किए जाने की जानकारी है। हालांकि खेती के लिए पानी उपयोग किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि हैंडपंप का उपयोग खेती या अन्य निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है तो इसकी जांच कर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का उपयोग केवल स्कूल और विद्यार्थियों के हित में होना चाहिए। यदि सरकारी पेयजल स्रोत का निजी उपयोग किया जा रहा है तो संबंधित विभाग को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बच्चों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधा प्रभावित न हो और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग रोका जा सके।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को डीआईजी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….वीडियो कॉल के माध्यम से दी शुभकामनाएं, कहा- उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

शहर की बदहाल व्यवस्था पर युवक कांग्रेस का नगर निगम घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम…..जर्जर सड़क, पेयजल, सफाई और बंद स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp