Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शहर की बदहाल व्यवस्था पर युवक कांग्रेस का नगर निगम घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम…..जर्जर सड़क, पेयजल, सफाई और बंद स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर शहर की जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को युवक कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासनिक भवन का घेराव किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव एवं आदि बाबा के निर्देशानुसार आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने किया। प्रदर्शन के दौरान निगम प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली निकालते हुए नारेबाजी के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने प्रशासनिक भवन के बाहर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार कर निगम के मुख्य द्वार तक पहुंचने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शन के बाद युवक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त डी. एन. कश्यप को ज्ञापन सौंपकर शहर की प्रमुख समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की। ज्ञापन में सभी वार्डों में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नियमित पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था में सुधार, बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
नगर निगम आयुक्त डी. एन. कश्यप ने कहा कि ज्ञापन में सामान्य समस्याओं का उल्लेख किया गया है। इन पर बिंदुवार चर्चा के लिए युवक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव होगा, उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने बताया कि शहर में नियमित सफाई कराई जा रही है तथा बारिश के कारण पानी कुछ मटमैला हो सकता है, लेकिन नागरिकों को केवल पीने योग्य पानी की ही आपूर्ति की जा रही है।
युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर निगम प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो युवक कांग्रेस जनहित में और अधिक उग्र आंदोलन करेगी।
इस प्रदर्शन में गुरप्रीत सिंह सिद्धू, दीपक मालवीय, अंकित सिंह, प्रसून दुबे, प्रियांशु माथुर, रिजू सिंह, रित्विक सिंह, पिंटू कुशवाहा, आदित्य सिंह, नयन तिर्की, ऋषु सिंह, प्रियम सिन्हा, प्रांजल तिर्की, अमितेश, स्वास्तिक, अविराज, गौरव ओझा सहित युवक कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को डीआईजी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….वीडियो कॉल के माध्यम से दी शुभकामनाएं, कहा- उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

WhatsApp