Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। एकता स्टेडियम में आयोजित न्यू टैलेंट प्रोत्साहन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल लटोरी और कार्मेल कॉन्वेंट हिंदी मीडियम, बिश्रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें लटोरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया।टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शिवनंदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष संत सिंह ने की, जबकि नगर पंचायत बिश्रामपुर के उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अन्य अतिथियों ने भाजपा नेता अनूप सिन्हा,अनुपम फिलिप,रविशंकर बउआ उपस्थित थे।

टूर्नामेंट के आयोजक एवं जैन स्पोर्ट्स के संचालक राजेश जैन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का स्वागत किया। अतिथियों ने खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए राजेश जैन के प्रयासों की सराहना कर आयोजन के सफलता की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति अभियान के तहत खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उग्रसेन केसरी प्रकाश कुर्रे ब्राइट स्टार फुटबॉल क्लब के अंकुश, बबलू, बाबा, मिनसू, प्रियांशु, भूपेंद्र, सज्जू, अभय, मनीष, रॉकी, निशांत, अनमोल, रोहित, प्रकाश कुर्रे, विपुल, संसू सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।










